यह बाइक अपने स्पोर्टी और स्टाइलिश लुक से ग्राहकों को अपना दीवाना बना रही है। Ducati Panigale V2 फाइनल एडिशन को लाल, सफेद और काले रंग में लाया गया है। इसका फ्यूल टैंक गहरे भूरे रंग का दिया गया है, जो काफी अच्छा कंट्रास्ट देता है। इसे लिवरी को सेंट्रो स्टाइल डुकाटी और ड्रूडी परफॉरमेंस ने मिलकर बनाया है।
इस एडिशन के खास हिस्सों की बात करें तो इसमें बिलेट एल्युमीनियम स्टीयरिंग प्लेट दिए गए हैं। इसपर बाइक का सीरियल नंबर लिखा गया है। इसके साथ ही इसमें एग्जॉस्ट एंड कैप, स्विंगआर्म प्रोटेक्शन, शॉक प्रोटेक्टर, चेन गार्ड और क्लच कवर जैसे कार्बन फाइबर कंपोनेंट भी दिए गए हैं, तो चलिए इस बाइक के बारे में जानते है।

Ducati Panigale V2 का इंजन
Ducati Panigale V2 फाइनल एडिशन में 955cc, ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 155bhp का अधिकतम पावर और 104Nm टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 17 इंच के पहिये दिए गए हैं। जिसमें पिरेली डियाब्लो रोसो IV कोर्सा टायर लगे हैं। बाइक के आगे की तरफ 320 मिमी डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ सिंगल ब्रेम्बो कॉलर के साथ 245 मिमी डिस्क ब्रेक दिया गया है।
Ducati Panigale V2 के फीचर्स
कंपनी ने इस स्पोर्टी और स्टाइलिश बाइक में कई शानदार फीचर्स शामिल किये गए है, जिसमे राइड मोड्स, पावर मोड्स, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल है। इन सभी फीचर्स की सेटिंग्स को कलर TFT डिस्प्ले से कंट्रोल कर सकते है।
Panigale V2 में एल्युमिनियम मोनोकॉक फ्रेम है, जो पूरी तरह से एडजस्टेबल 43mm Showa USD फोर्क और एक पूरी तरह से एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन से सपोर्ट देता है। यह 17-इंच के पहियों पर काफी अच्छा परफॉर्मेंस देती है। जिन पर Pirelli Diablo Rosso Corsa II टायर्स हैं , ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ट्विन 320mm डिस्क और ब्रेम्बो मोनोब्लॉक M 4.32 कैलिपर्स और रियर में 245mm डिस्क है।

Ducati Panigale V2 की कीमत
Ducati Panigale V2 की कीमत की बात की जाये तो यह 20.68 लाख रूपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है ,आप एक पावरफुल और स्टाइलिश सुपरस्पोर्ट बाइक खरीदना चाहते है ,तो Ducati Panigale V2 का ब्लैक कलर काफी अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लुक देता है।
ये भी पढ़े ! कन्फर्म हुई KTM 390 SMC R की लांच डेट, जानें इसके संभावित फीचर्स और कीमत!