Triumph Tiger Sport 800 2025 मॉडल जल्द होगा लांच, जानें इसके लीक स्पेसिफिकेशन्स!

Triumph Tiger Sport 800: ट्रायम्फ ने अपनी नई Tiger Sport 800 बाइक की झलक दिखाई है, जो Tiger 850 Sport की जगह लेगी। इस बाइक में नया 798cc का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 115hp की पावर और 84Nm का टॉर्क देता है। यह पावरफुल इंजन इसे हाल ही में अपडेट हुए Tiger 900 GT से भी अधिक ताकतवर बनाता है। खबरों की मानें तो Triumph Tiger Sport 800 को मार्च 2025 के आखिरी तक में लांच कर दिया जायेगा, तो आइये इसके बारे में जानते है।  

Triumph Tiger Sport 800 के संभावित फीचर्स 

Tiger Sport 800 में तीन राइडिंग मोड्स (स्पोर्ट, रोड, रेन), क्रूज़ कंट्रोल, बिडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल, और डुअल-चैनल ABS जैसी जरूरी सुविधाएं दी गई हैं। इसमें सिक्स-एक्सिस IMU भी है, जिससे राइडिंग अनुभव और बेहतर होता है। बाइक के सभी फंक्शंस को Daytona 660 और Tiger Sport 660 के समान डिस्प्ले के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।

Triumph Tiger Sport 800 के एडवांस फीचर्स 

अपडेट ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 800 में एलसीडी रीडआउट दिया गया है, जिसमें एक कलर TFT डिस्प्ले लगाया गया है। इसमें माय ट्रायम्फ कनेक्टिविटी मॉड्यूल है। बाइक में सेटअप ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल/SMS अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का भी फीचर दिया गया है। इसके अलावा बाइक तीन राइडिंग मोड स्पोर्ट, रेन और रोड भी दिया गया है।

बाइक में आगे की तरफ 41mm शोवा अपसाइड-डाउन फोर्क दिया गया है,जिसमें 150 mm का ट्रैवल है। बाइक के पीछे की तरफ 150mm का ट्रैवल वाला शोवा मोनो-शॉक दिया गया है। ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 800 में 17-इंच के कास्ट एल्युमीनियम व्हील्स के साथ रोड-बायस्ड मिशेलिन रोड 5 टायर का इस्तेमाल किया गया है।

Triumph Tiger Sport 800 कब होगा लांच 

Triumph की कैटलॉग में सेंटर स्टैंड और पैनियर्स जैसी एक्सेसरीज भी उपलब्ध हैं। इस बाइक को चार रंगों में पेश किया जाएगा: पीला, नीला, काला, और ग्रे। इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में मार्च 2025 से उपलब्ध कराया जाएगा और भारत में इसका लॉन्च 2026 तक हो सकता है।

Triumph Tiger Sport 800 के संभावित कीमत 

इसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होंगे BMW F 900 XR, Ducati Multistrada V2, और आने वाली Kawasaki Versys 1100। Tiger 850 Sport की भारत में कीमत ₹11.95 लाख (एक्स-शोरूम) थी, इसलिए Tiger Sport 800 की कीमत भी लगभग इसी दायरे में होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े ! धांसू लुक और एडवांस फीचर्स के साथ जल्द लांच होगा Mahindra XUV 4e, यहां जानें डिटेल्स!