दरअसल, Vivo X200 और X200 Pro के बाद अब भारत में Vivo X200 Pro Mini के लॉन्च को लेकर चर्चा जोरों पर है। दरअसल, Vivo ने इस स्मार्टफोन को पहले चीन में लॉन्च किया था, लेकिन भारत में केवल Vivo X200 और X200 Pro ही उपलब्ध हुए थे। अब, Vivo के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। अफवाहें हैं कि Vivo X200 Pro Mini जल्द ही भारतीय बाजार में कदम रखने वाला है। तो चलिए Vivo X200 Pro Mini के संभावित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते है।
Vivo X200 Pro Mini के लीक स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X200 Pro Mini में 6.3 इंच की 1.5K OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस डिस्प्ले का आकार और रिफ्रेश रेट यूजर्स को बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।चिपसेट: यह स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 9400 चिपसेट से लैस होगा, जो तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस देगा।
Vivo X200 Pro Mini में 16GB तक RAM और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज होगा, जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग का अनुभव बेहतरीन होगा। स्मार्टफोन में 5,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबे समय तक चलेगा।
मिलेगा 100x डिजिटल जूम का सपोर्ट
Vivo X200 Pro Mini में कैमरे का सेटअप बेहद शानदार है। इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT818 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 100x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फोन को IP68+IP69 रेटिंग मिली हुई है, जो इसे पानी और धूल से बचाता है और इसे टिकाऊ बनाता है।
कब होगा लांच
Vivo X200 और X200 Pro के बाद कंपनी भारत में एक नया मॉडल Vivo X200 Pro Mini पेश कर सकती है। यह फोन अप्रैल में लांच किया जा सकता है। हालांकि अभी इसके नाम को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन कयास है कि यह Vivo X200 Pro Mini होगा।
ये भी पढ़े ! 15 मार्च को लांच होगा Motorola Edge 60 Ultra, मिलेगा 60MP सेल्फी कैमरा के साथ कई धांसू फीचर्स!